लाइव न्यूज़ :

भारतीय निशानेबाजी दल 16 जुलाई को तोक्यो रवाना होगा

By भाषा | Updated: July 8, 2021 11:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जुलाई क्रोएशिया में प्रतिस्पर्धा और अभ्यास दौरे के आखिरी चरण में पहुंचा भारतीय निशानेबाजी दल 16 जुलाई को जगरेब से तोक्यो के लिये रवाना होगा और अगले दिन ओलंपिक के मेजबान शहर में पहुंचेगा ।

तोक्यो में निशानेबाज और सहयोगी स्टाफ तीन से चार दिन पृथकवास में रहेगा क्योंकि वे ऐसे देश से जापान पहुंच रहे हैं जहां कोरोना महामारी से हालात गंभीर नहीं हैं ।

जापान की राजधानी में खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होंगे ।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के सूत्र ने बताया ,‘‘ चूंकि निशानेबाज भारत से नहीं जा रहे हैं तो उन्हें लंबे समय तक पृथकवास में नहीं रहना होगा । भारत में कोरोना के मामले अधिक होने के कारण यहां से जाने वालों को लंबे पृथकवास से गुजरना होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ निशानेबाजी दल 16 जुलाई को रवाना होगा और 17 जुलाई को तोक्यो पहुंचेगा ।यह लंबा सफर होगा लेकिन एक पड़ाव होगा ।’’

भारतीय निशानेबाजी दल 11 मई को जगरेब रवाना हुआ था।

भारतीय निशानेबाज हालांकि क्रोएशिया के ओसियेक में आईएसएसएफ विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य के साथ दसवें स्थान पर रहे ।

टीम के साथ मौजूद कोचों में से एक ने हालांकि कहा,‘‘ कोच उनके खेल पर काम कर रहे हैं । तकनीकी कौशल के मामले में निशानेबाज खुद को साबित कर चुके हैं । मानसिक तैयारी में भी कोई कमी नहीं है । एक स्पर्धा में भाग लेने वाले निशानेबाज एक सत्र में और दो में उतर रहे निशानेबाज दो सत्र में अभ्यास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!