तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये खेल गांव पहुंचे भारतीय निशानेबाज

By भाषा | Updated: July 17, 2021 14:15 IST2021-07-17T14:15:17+5:302021-07-17T14:15:17+5:30

Indian shooters reach Khel Village for Tokyo Olympic Games | तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये खेल गांव पहुंचे भारतीय निशानेबाज

तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये खेल गांव पहुंचे भारतीय निशानेबाज

तोक्यो, 17 जुलाई भारत का 15 सदस्यीय निशानेबाजी दल 23 जुलाई से यहां शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये सहयोगी स्टाफ के साथ शनिवार को खेल गांव पहुंचा।

भारतीय निशानेबाजी टीम मई के शुरू से ही अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिये क्रोएशिया में थी और वह जगरेब से सीधे तोक्यो पहुंची है।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने निशानेबाजों के तोक्यो पहुंचने की पुष्टि की। भारत के अधिकतर खिलाड़ी शनिवार की रात को यहां से विशेष विमान से तोक्यो के लिये रवाना होंगे।

भारतीय निशानेबाजों को पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वे तैयारियों के सिलसिले में 11 मई को जगरेब रवाना हो गये थे। उन्होंने हालांकि हाल में ओसिएक में समाप्त हुए आईएसएसएफ विश्व कप में अनुकूल प्रदर्शन नहीं किया। भारतीय टीम ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते और वह 10वें स्थान पर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian shooters reach Khel Village for Tokyo Olympic Games

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे