लाइव न्यूज़ :

क्रोएशिया में विश्व कप खेलेंगे भारतीय निशानेबाज

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई तोक्यो ओलंपिक से पहले निशानेबाजी का आखिरी विश्व कप क्रोएशिया के ओसिजेक में 22 जून से तीन जुलाई तक खेला जायेगा और उस समय यूरोपीय देशों में अभ्यास कर रहे भारतीय निशानेबाज उसमें भाग लेंगे ।

इससे पहले अजरबैजान के बाकू में 21 जून से दो जुलाई तक होने वाला विश्व कप कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था ।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने एक बयान में कहा ,‘‘तोक्यो ओलंपिक से पहले आईएसएसएफ विश्व कप का आखिरी चरण क्रोएशिया में खेला जायेगा जो 22 जून से तीन जुलाई तक होगा । इसमें राइफल, पिस्टल और शॉटगन ओलंपिक वर्ग में व्यक्तिगत, मिश्रित टीम और टीम स्पर्धा होंगी ।’’

ओलंपिक में भाग लेने वाले भारत के 15 निशानेबाज 11 मई को चार्टर्ड उड़ान से यूरोपीय चैम्पियनशिप के लिये रवाना होंगे जो 20 मई से छह जून तक खेली जायेगी । वे क्रेाएशिया में विश्व कप खेलने के बाद सीधे तोक्यो जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!