लाइव न्यूज़ :

भारतीय निशानेबाज यूरोपीय चैंपियनशिप के लिए ओसियेक पहुंचे

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:21 IST

Open in App

ओसियेक (क्रोएशिया), 22 मई ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारत के 13 निशानेबाजों की टीम क्रोएशिया की राजधानी जागरेब से ओसियेक पहुंची जहां वे यूरोपीय चैंपियनशिप के न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।

प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार को जूनियर वर्ग की स्पर्धाओं के साथ हुई।

तोक्यो जाने वाले भारत के निशानेबाज सिर्फ ओलंपिक स्पर्धाओं के व्यक्तिगत पुरुष और महिला वर्ग में हिस्सा लेंगे।

अंजुम मोदगिल दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं (महिला 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन) में हिस्सा ले सकती हैं।

क्रोएशिया के पूर्वी हिस्से में स्थित ओसियेक को यूरोपीय चैंपियनशिप के समाप्त होने के कुछ हफ्ते बाद 22 जून से अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन प्रतियोगिता की मेजबानी भी करनी है।

भारत की राइफल कोच दीपाली देशपांडे ने कहा, ‘‘हम सभी सात दिन का पृथकवास पूरा करने के बाद अच्छा महसूस कर रहे हैं। टीम अच्छी स्थिति में है और चैंपियनशिप को लेकर उत्सुक है।’’

पहली ओलंपिक स्पर्धा पुरुष और महिला 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल स्पर्धा सोमवार को होगी।

एमक्यूएस वर्ग में निशानेबाज पदक के लिए चुनौती पेश नहीं करता और इसलिए फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का पात्र नहीं होता। इनके स्कोर हालांकि आधिकारिक और रैंकिंग उद्देश्य से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

भारत के कुल 15 निशानेबाजों ने तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले स्कीट निशानेबाज मेराज खान और अंगद बाजवा इटली में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!