लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौकायन खिलाड़ी लाइटवेट डबलस्क्ल्स के रेपेशाज दौर में , हीट में पांचवें स्थान पर

By भाषा | Updated: July 24, 2021 09:14 IST

Open in App

तोक्यो, 24 जुलाई भारतीय नौकायन खिलाड़ी अरविंद सिंह और अर्जुन लाल जाट तोक्यो ओलंपिक में पुरूषों की लाइटवेट डबलस्कल्स स्पर्धा में अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहकर रेपेशाज दौर में पहुंच गए ।

दूसरी हीट में उतरी भारतीय जोड़ी ने छह टीमों की स्पर्धा में 6 : 40 . 33 का समय निकाला और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके ।

शीर्ष दो टीमें आयरलैंड (6 : 23 . 74) और चेक गणराज्य (6 : 28 . 10) सेमीफाइनल में पहुंची जबकि पोलैड, उक्रेन, उरूग्वे और भारत ने रेपेशाज में जगह बनाई ।

रेपेशाज दौर में खिलाड़ियों को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल या फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिलता है ।

अर्जुन ने बोअर की भूमिका निभाई तो अरविंद स्ट्रोकर थे । दोनों 1500 मीटर तक पीछे चल रहे थे लेकिन आखिरी 500 मीटर में तेजी दिखाकर पांचवें स्थान पर रहे ।

इस वर्ग में दो खिलाड़ी एक नाव में होते हैं और दो दो चप्पू का इस्तेमाल करते हैं । हर पुरूष प्रतिभागी का अधिकतम वजन 72 . 5 किलो और औसत वजन 70 किलो होना चाहिये । महिला वर्ग में अधिकतम वजन 59 किलो और औसत 57 किलो होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!