लाइव न्यूज़ :

डकार रैली में भारतीय राइडर संतोष की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, कोमा में रखा गया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर भारत के जाने माने मोटरसाइकल रेसर सीएस संतोष को सऊदी अरब में चल रही डकार रैली के दौरान दुर्घटना का सामना करना पड़ा और उन्हें दवा देकर कोमा की स्थिति में रखा गया है। उन्हें एयर एंबुलेंस में रियाद के अस्पताल में ले जाया गया है।

दुनिया की सबसे बड़ी रैलियों में से एक में हीरो मोटोस्पार्ट्स टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले 37 साल के संतोष की बाइक बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई।

हीरो मोटोस्पोर्ट्स ने बयान में कहा, ‘‘हमें यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि उसे (संतोष को) कोई बड़ी शारीरिक चोट नहीं लगी है। बस उसका दायां कंधा खिसक गया है और सिर में आघात है। नवीनतम स्कैन में ऐसी कोई बड़ी समस्या नहीं दिखी जिससे उनके उबरने पर असर पड़े।’’

बयान में कहा गया, ‘‘उसका उपचार कर रही मेडिकल टीम ने फैसला किया कि उसकी चोट को ध्यान में रखते हुए सर्वश्रेष्ठ यह होगा कि उसके शरीर की कार्यप्रणाली को न्यूनतम तक सीमित कर दिया जाए और उसे कृत्रिम कोमा में रखा जाए।’’

यह दुर्घटना उसी चरण में हुई जिसमें पिछले साल टीम के राइडर पाउलो गोंजालवेज की डकार 2020 में हिस्सा लेते हुए दुर्घटना में मौत हो गई थी। गोंजालवेज की मौत के बाद टीम रैली से हट गई थी।

सातवीं बार डकार रैली में हिस्सा ले रहे संतोष को चौथे चरण की लगभग 135 किमी दूरी के दौरान दुर्घटना का सामना करना पड़ा।

संतोष को 2013 में अबुधाबी डेजर्ट चैलेंज में भी दुर्घटना का सामना करना पड़ा था जब उनकी सुजूकी एमएक्स450एक्स में लाग लगने से उनके गले के आसपास का हिस्सा जल गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!