भारतीय पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2022 08:05 IST2022-08-20T07:56:45+5:302022-08-20T08:05:27+5:30
सुमित ने टोक्यो पैरालंपिक्स में पुरुषों के एफ-64 जैवलिन इवेंट में 6 प्रयासों के दौरान 3 बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था और 68.55-मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।

भारतीय पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड
बेंगलुरूः तोक्यो पैरालंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और रजत पदक विजेता चक्का फेंक खिलाड़ी योगेश कथूनिया ने शुक्रवार को यहां श्री कांतीर्वा स्टेडियम में चल रही चौथी इंडियन ओपन राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
#BreakingNews 🚨#Tokyo2020@Paralympics medalists @sumit_javelin & @YogeshKathuniya create the New World Record at 4th Indian Open National #ParaAthletics Championships 2022 🥳
— SAI Media (@Media_SAI) August 19, 2022
New 🌏 Record
🔹️Sumit - Javelin Throw(M)- 68.62m (WR)
🔹️Yogesh- Discus Throw(M) - 48.34m (WR) pic.twitter.com/NPovMrB1UZ
सुमित ने अपनी स्पर्धा में भाले को 68.62 मीटर की रिकॉर्ड दूरी तक फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस 24 वर्षीय पैरा खिलाड़ी का एफ64 वर्ग में 68.55 मीटर का पिछला विश्व रिकॉर्ड पिछले साल तोक्यो खेलों में बना था। उन्होंने अपने छह प्रयासों के दौरान तीन बार विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा। दूसरी ओर योगेश ने चक्का फेंक स्पर्धा में 48.34 मीटर के प्रयास के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।