लाइव न्यूज़ :

तीरंदाजी मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में कोरिया से हारकर भारतीय जोड़ी बाहर

By भाषा | Updated: July 24, 2021 12:28 IST

Open in App

तोक्यो, 24 जुलाई ऐन मौके पर बनाई गई दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी तोक्यो ओलंपिक तीरंदाजी स्पर्धा के मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया से हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गई ।

पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साथ खेल रहे जाधव और दीपिका को कोरिया ने 6 . 2 से हराया । दीपिका आठ में से एक भी तीर पर परफेक्ट 10 स्कोर नहीं कर सकी । वहीं जाधव ने तीन परफेक्ट 10 के बाद चौथे सेट में छह स्कोर कर दिया ।

पुरूषों के रैंकिंग दौर में शुक्रवार को खराब स्कोर के बाद भारत ने दीपिका के साथ उनके पति अतनु दास की बजाय जाधव को मिश्रित युगल में उतारने का फैसला किया । एक महीना पहले ही दास और दीपिका ने पेरिस विश्व कप में मिश्रित युगल में स्वर्ण जीता था ।

पहले सेट में भारतीय जोड़ी एक भी बार 10 स्कोर नहीं कर पाई और कोरिया की अन सान तथा किम जे दियोक की जोड़ी ने उन्हें 35 . 32 से हराया । दूसरे सेट में जाधव ने दो बार 10 स्कोर करके भारत को मुकाबले में लौटाने की कोशिश की लेकिन दीपिका का स्कोर 8 और 9 रहा । टीम दूसरा सेट 37 . 38 से हार गई।

तीसरे सेट में भारतीयों ने तीन नौ और एक आठ स्कोर किया । अन सान ने आखिरी तीर पर आठ स्कोर करके भारत को एकमात्र सेट जीतने दिया । भारत को चौथे सेट में एक और जीत की जरूरत थी लेकिन जाधव छह ही स्कोर कर पाये ।

इससे पहले चीनी ताइपै को हराकर भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी ।

मिश्रित युगल तीरंदाजी स्पर्धा पहली बार ओलंपिक में खेली जा रही है ।

पिछला मुकाबला जीतने के बाद दीपिका ने कहा था ,‘‘ मैं अतनु के साथ खेलना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ । हालात चाहे जो भी हो, मुझे अच्छा प्रदर्शन करना है । मैं दुखी हूं कि मिश्रित युगल में वह मेरे साथ नहीं है ।’’

पहले सेट में भारतीय जोड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और दो बार 8 के स्कोर से उन्होंने पहला सेट 35 . 36 से गंवा दिया । दूसरे सेट में वापसी करते हुए उन्होंने स्कोर 38 . 38 किया । तीसरे सेट में जाधव फॉर्म में लौटे और 40 में से 40 स्कोर करके भारत ने बराबरी की । निर्णायक सेट में दो दो निशानों के बाद स्कोर 17 . 19 था । आखिरी दो निशानों पर चीनी ताइपै की जोड़ी ने 8 और 9 स्कोर किया जबकि दीपिका और जाधव दोनों ने परफेक्ट 10 स्कोर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!