लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना ने दिल्ली एफसी को 2-1 से हराया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 18:43 IST

Open in App

कोलकाता, आठ सितंबर भारतीय नौसेना ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बुधवार को यहां मोहन बागान मैदान पर दिल्ली एफसी को 2-1 से हराया।

डिफेंडर दलराज सिंह ने दूसरे हॉफ के आखिरी क्षणों में कार्नर किक पर हेडर से विजयी गोल दागा।

त्रिनिदाद के विल्स प्लाजा ने 21वें मिनट में दिल्ली की टीम को बढ़त दिला दी थी। नौसेना ने चार मिनट बाद श्रेयस के गोल से स्कोर बराबर किया।

प्लाजा को रीनरेथन शैजा और दावदा सेसे के शानदार प्रयास से बॉक्स के अंदर गेंद मिली और वह नौसेना के गोलकीपर भास्कर रॉय को छकाने में सफल रहे।

नौसेना ने तुरंत ही बराबरी का गोल कर दिया जब निहाल सुदीश के बायें छोर से दिये गये क्रास पर श्रेयस ने दिल्ली के रक्षकों को छकाकर गोल किया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी।

दूसरे हॉफ में अधिकतर समय दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल दिखाया। ऐसे में 86वें मिनट में दलराज ने कार्नर किक पर हेडर से गोल करके नौसेना की जीत सुनिश्चित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!