लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुरुष टीम ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंन में स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: March 26, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च भारत के स्वप्निल कुसाले, चैन सिंह और नीरज कुमार ने आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व कप के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंन में पुरुष टीम के फाइनल में अमेरिका को 47-25 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय तिकड़ी ने अमेरिका के निकोलस मोवरर, टिमोथी शेरी और पैट्रिक सुंदरमन को यहां डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में शुक्रवार को आसानी से हराकर इस टूर्नामेंट का 12वां स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय निशानेबाजों ने पहले सीरिज में 10.1, 10.5, और 9.5 का स्कोर किया जबकि अमेरिका के खिलाड़ियों ने 9.9, 9.8 और 9.5 अंक जुटाये।

अमेरिकी निशानेबाजों ने इसके बाद अगले तीन सीरिज में अपने खेल के स्तर को ऊंचा किया लेकिन वे कभी भारतीय टीम की बराबरी नहीं कर सके।

भारतीय टीम को फाइनल में गुरूवार को हंगरी का सामना करना था लेकिन अपने स्टार निशानेबाज पीटर सिडी से जुड़े विवाद के कारण हंगरी के हट जाने से उसे क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर काबिज अमेरिका के खिलाफ खेलना पड़ा।

बुधवार को क्वालीफिकेशन में 875 अंक के साथ भारतीय टीम पहले स्थान पर थी जबकि इस्तवान पेनी, जावान पेकलर और सिडी की हंगरी की टीम दूसरे स्थान पर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!