अगर ओलंपिक हुए तो भारतीय पुरूष हॉकी टीम पदक जीतेगी : युवराज वाल्मिकी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 17:17 IST2021-06-03T17:17:09+5:302021-06-03T17:17:09+5:30

Indian men's hockey team will win medals if Olympics are held: Yuvraj Valmiki | अगर ओलंपिक हुए तो भारतीय पुरूष हॉकी टीम पदक जीतेगी : युवराज वाल्मिकी

अगर ओलंपिक हुए तो भारतीय पुरूष हॉकी टीम पदक जीतेगी : युवराज वाल्मिकी

जयपुर, तीन जून हॉकी स्ट्राइकर युवराज वाल्मिकी को लगता है कि अगर तोक्यो ओलंपिक कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होते हैं तो भारतीय पुरूष हॉकी टीम पदक जरूर जीतेगी।

वाल्मिकी ने ‘स्पोर्टटाइगर टॉक्स’ के ताजा एपिसोड में तोक्यो में भारतीय टीम की संभावनाओं के अलावा अपनी जिंदगी के मुश्किल उतार चढ़ावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक चीज निश्चित रूप से कह सकता हूं कि भारतीय हॉकी टीम इस समय पीआर श्रीजेश और मनप्रीत सिंह की अगुआई में शानदार प्रदर्शन कर रही है। ’’

वाल्मिकी ने कहा, ‘‘मुझे अंदर से लगता है कि अगर तोक्यो ओलंपिक होते हैं तो भारतीय हॉकी टीम इस बार पदक जीतेगी। मुझे अंदर से पूरा भरोसा है। ’’

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीते हैं और खेलों के इतिहास में सबसे ज्यादा सोने के पदक जीतने वाली टीम है। लेकिन पिछली बार टीम ने स्वर्ण पदक 1980 मॉस्को ओलंपिक में हासिल किया था।

हालांकि जहां तक तोक्यो ओलंपिक का सवाल है तो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) पर दबाव बना हुआ है क्योंकि जापानी जनता देश में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण खेलों को रद्द करने की मांग कर रही है।

वाल्मिकी भारत के लिये 52 मैचों में 14 गोल कर चुके हैं। वह हॉकी में काफी बढ़िया हैं लेकिन वह मनोरंजन उद्योग से भी जुड़ चुके हैं। वह एक वेब सीरीज में काम करने के अलावा एक रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian men's hockey team will win medals if Olympics are held: Yuvraj Valmiki

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे