लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जर्मनी से 1-1 से ड्रा खेला

By भाषा | Updated: March 3, 2021 12:45 IST

Open in App

क्रेफेल्ड (जर्मनी), तीन मार्च भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने यूरोप के चार मैच के दौरे के दूसरे मुकाबले में यहां जर्मनी से 1-1 से ड्रा खेला।

जरमनप्रीत ने भारत के लिये चौथे मिनट में खाता खोला जबकि मार्टिन हैनर ने जर्मनी के लिये बराबरी गोल दागा।

शुरूआती मैच में 6-1 से दबदबे वाली जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से भरी चौथे नंबर की भारतीय टीम ने मेजबानों के खिलाफ आक्रामक शुरूआत की और चौथे ही मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल कर लिया जिसे डिफेंडर जरमनप्रीत ने शानदार स्लैप शॉट से गोल में बदल दिया।

लेकिन दो मिनट के भीतर ही मेजबानों ने वापसी की और पेनल्टी कार्नर हासिल कर बराबरी करने का मौका प्राप्त किया, पर इसका फायदा नहीं उठा सके।

मेहमानों ने दूसरे क्वार्टर में भी दबदबा जारी रखा और गेंद पर बेहतर ढंग से कब्जा रखते हुए शुरूआती बढ़त को दोगुना करने की इच्छा से मौके बनाये।

क्वार्टर का समापन हालांकि मेजबान टीम के भारतीय खिलाड़ियों पर दबदबा बनाने से हुआ। मेजबानों ने रणनीति के अनुसार खेलते हुए सर्कल के अंदर कुछ हमले किये जिससे उन्हें लगातार पेनल्टी कार्नर हासिल हुए।

दूसरे प्रयास में अनुभवी मार्टिन हैनर ने हॉफ टाइम ब्रेक से पहले स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

जर्मनी ने तीसरे क्वार्टर में भी यही लय जारी रखी और गेंद को भारतीय खेमे में रखकर गोल करने के कई मौके बनाये। लेकिन भारतीय डिफेंडर ने संयमित रहते हुए जर्मनी की फारवर्ड पंक्ति को गोल करने में सफलता नहीं हासिल करने दी।

सुरेंद्र कुमार ने तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में शानदार शॉट रोका।

चौथे क्वार्टर में कुछ दिलचस्प क्षण रहे लेकिन मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

भारतीय मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों के लिये यह मैच अच्छे अनुभव वाला रहा। यह कठिन मैच था और टीम ने कड़ी मेहनत की। दोनों टीमों ने मौके बनाये और मेरा मानना है कि हमने इस मैच से काफी कुछ सीखा। ’’

भारतीय टीम अब शनिवार को ब्रिटेन से खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!