लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुरूष 10 मीटर एयर राइफल टीम कांस्य पदक मैच में सर्बिया से हारी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 16:34 IST

Open in App

ओसियेक (क्रोएशिया), 25 जून ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार की भारतीय पुरूष तिकड़ी को शुक्रवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मैच में हार का सामना करना पड़ा जबकि महिला निशानेबाज क्वालीफाइंग दौर से आगे नहीं बढ़ सकीं।

भारतीय पुरूष टीम को तीसरे स्थान के मैच में सर्बिया की टीम से 14-16 से हार मिली जिसमें मिलेंको सेबिच, मिलुटिन स्टेफानोविच और लजर कोवासेविच शामिल थे।

अंजुम मौदगिल, अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वलारिवान की महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा जो क्वालीफिकेशन दौर में कुल 1867.7 अंक से 11वें स्थान पर रहीं।

ये तीनों निशानेबाज गुरूवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के भी फाइनल में पहुंचने में असफल रही थीं।

भारत की शुरूआत विश्व कप में इतनी अच्छी नहीं रही जिसमें कई निशानेबाज गुरूवार को अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में जगह नहीं बना सके।

सौरभ चौधरी एकमात्र भारतीय पदकधारी रहे। 19 साल के इस निशानेबाज ने पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

तोक्यो ओलंपिक से पहले यह भारतीय टीम का अंतिम प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!