लाइव न्यूज़ :

छह मैचों के दौरे पर चिली जायेगी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम

By भाषा | Updated: January 8, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम इस महीने के आखिर में छह मैचों के दौरे पर चिली जायेगी । कोरोना महामारी के कारण मिले ब्रेक के कारण एक साल से अधिक समय बाद यह टीम की पहली प्रतिस्पर्धा होगी ।

भारतीय जूनियर महिला टीम ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन देशों का टूर्नामेंट खेला था । यह टीम अब 17 और 18 जनवरी को चिली की जूनियर टीम से खेलेगी । इसके बाद 20, 21, 23 और 24 जनवरी से चिली की सीनियर टीम से मुकाबला होगा ।

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के कोच एरिक वोनिंक ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ अक्टूबर में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में लौटने के बाद से जूनियर महिला टीम ने काफी मेहनत की है । अब देखना है कि वह मैच के माहौल में किस प्रकार परिलक्षित होती है ।’’

भारतीय टीम की कमान डिफेंडर सुमन देवी के हाथ में होगी जबकि इशिका चौधरी उपकप्तान होगी । यह दौरा इस साल होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारी के लिये अहम माना जा रहा है ।

हॉकी इंडिया और चिली हॉकी महासंघ इस दौरे से जुड़े सभी लोगों के लिये बायो बबल तैयार करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!