लाइव न्यूज़ :

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली की सीनियर टीम को हराया

By भाषा | Updated: January 24, 2021 13:53 IST

Open in App

सैंटियागो (चिली), 24 जनवरी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने यहां चिली की सीनियर टीम को 2-0 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा।

भारतीय टीम का चिली दौरे में यह पांचवां मैच था। इनमें से उसने चार में जीत दर्ज की जबकि एक मैच ड्रा रहा।

चिली की सीनियर टीम ने पहले तीन क्वार्टर में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन भारतीय टीम आखिरी क्वार्टर में दो गोल करने में सफल रही। उसकी तरफ से संगीता कुमारी (48वें मिनट) और सुषमा कुमारी (56वें मिनट) ने गोल किये।

पहले तीन क्वार्टर में दोनों टीमों को मौके मिले लेकिन उनकी रक्षापंक्ति ने बेहतरीन खेल दिखाया। भारतीय टीम दूसरे क्वार्टर में तब दबाव में दिखी जब चिली ने लगातार दो पेनल्टी कार्नर हासिल किये।

भारत ने तीसरे क्वार्टर में दबाव बनाया और 32वें मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाया। इसके तीन मिनट बाद चिली की टीम भी पेनल्टी कार्नर को गोल में नहीं बदल पायी।

युवा स्ट्राइकर संगीता ने ऐसे में चौथे क्वार्टर के शुरू में मिले मौके को भुनाकर भारत को बढ़त दिलायी। चिली ने जवाबी हमला करके पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारतीय रक्षकों ने फिर से अच्छा बचाव किया।

भारतीय टीम को 56वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे सुषमा कुमारी ने खूबसूरत ड्रैग फ्लिक से गोल में बदला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!