लाइव न्यूज़ :

भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक पदक की प्रबल दावेदार : शिवेंद्र

By भाषा | Updated: July 5, 2021 13:24 IST

Open in App

बेंगलुरू, पांच जुलाई भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सेंटर फॉरवर्ड और मौजूदा सहायक कोच शिवेंद्र सिंह का मानना है कि यह टीम दुनिया की सबसे फिट टीमों में से एक है और तोक्यो ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार होगी ।

शिवेंद्र ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमारा ध्यान रफ्तार, पैनापन, कौशल और फिटनेस पर है ताकि तोक्यो में पहुंचने पर टीम सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हम खिलाड़ियों की मैदान पर पोजिशन के अनुसार ही अभ्यास पर फोकस कर रहे हैं । स्ट्राइकर ‘डी ’ के भीतर के प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे इन खिलाड़ियों की काबिलियत पर भरोसा है और मुझे यकीन है कि यह दुनिया की सबसे फिट टीमों में से एक है । हम ओलंपिक में पदक के प्रबल दावेदार होंगे ।’’

शिवेंद्र ने कहा कि उन्हें कोच की नयी भूमिका में ढलने में समय लगा लेकिन अब वह इसका पूरा मजा ले रहे हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ शुरू में यह थोड़ा अजीब था क्योंकि में इतने लंबे समय तक खिलाड़ी ही था लेकिन मुझे इस भूमिका में ढलने में एक सप्ताह ही लगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ बाकी कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया । अब मुझे अपने काम में इतना मजा आ रहा है कि अधिकांश समय मैदान पर ही गुजारना चाहता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!