लाइव न्यूज़ :

भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक पदक की प्रबल दावेदार : खांडेकर

By भाषा | Updated: June 7, 2021 13:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून पूर्व स्ट्राइकर तुषार खांडेकर का मानना है कि भारतीय हॉकी टीम ने पिछले कुछ वर्षों में शीर्ष टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके आत्मविश्वास हासिल किया है और इसलिए वह ओलंपिक खेलों में पदक की प्रबल दावेदार है।

ओलंपिक खेल 23 जुलाई से तोक्यो में शुरू होंगे।

खांडेकर ने 'हॉकी ते चर्चा' कार्यक्रम के दौरान कहा, ''मुझे लगता है कि अभी टीम (भारतीय पुरुष टीम) जैसा प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए वे पदक के प्रबल दावेदार हैं। ''

उन्होंने कहा कि ​खिलाड़ी जानते हैं कि ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में छोटी गलतियां कितना नुकसान पहुंचा सकती है। भारतीय टीम ने पिछले महीनों में अर्जेंटीना और यूरोप के अपने दौरों में अच्छा प्रदर्शन किया था।

खांडेकर ने कहा, ''हमने प्रत्येक ओलंपिक खेल से सबक लिया। हम 2008 में क्वालीफाई नहीं कर पाये लेकिन लंदन में 12वें और रियो में आठवें स्थान पर रहे। हमने 2012 में जो गलतियां की थी उनसे सबक लिया था।''

उन्होंने कहा, ''लंदन ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों जैसे श्रीजेश, मनप्रीत, सुनील, दानिश मुज्तबा, रघुना​थ और अन्य रियो में खेले और उन्होंने यह सुनिश्चति किया कि टीम लंदन वाली गलतियों को नहीं दोहराएगी। ''

खांडेकर ने कहा, ''इसी तरह से मुझे विश्वास है कि रियो ओलंपिक में खेलने वाले खिलाड़ी टीम को उन गलतियों से आगाह करेंगे जिनसे तोक्यो में बचना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!