लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक माहौल के अनुरूप तैयारियां कर रही है भारतीय हॉकी टीम : रमनदीप

By भाषा | Updated: June 9, 2021 13:44 IST

Open in App

बेंगलुरू, नौ जून भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड रमनदीप ने बुधवार को खुलासा किया कि टीम ओलंपिक की तरह का माहौल तैयार करके तोक्यो खेलों के लिये अभ्यास कर रही है।

रमनदीप ने कहा कि वे ओलंपिक के कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास करके अपने कौशल का परीक्षण और शारीरिक क्षमता का आकलन कर रहे हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 24 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है। पूल ए में इन दोनों टीमों के अलावा मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना, आ​स्ट्रेलिया, स्पेन और मेजबान जापान शामिल हैं।

रमनदीप ने मीडिया को जारी वि​ज्ञप्ति में कहा, ''काफी कुछ हमारे पहले मैच पर निर्भर करेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा परिणाम बाकी टूर्नामेंट के लिये लय तय करेगा। ''

उन्होंने कहा, ''हम अभी अपने ओलंपिक कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास कर रहे हैं। ओलंपिक कोर ग्रुप से तीन टीमें बनायी गयी हैं तथा कोचिंग स्टाफ ने इस तरह का माहौल तैयार किया है जो ओलंपिक जैसा है।''

रियो ओलंपिक में खेल चुके रमनदीप ने कहा, ''हम भारतीय टीम की पोशाक पहनते हैं, हम ऐसी तैयारी करते हैं मानो हमें एक कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वी का सामना करना हैं। हम मैच से पूर्व उसी तरह की गतिविधियों में शामिल होते हैं जो कि किसी अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले होती हैं। हम मैच से पहले राष्ट्रगान के लिये भी एक साथ खड़े होते हैं। ''

अपने प्रदर्शन के बारे में रमनदीप ने कहा कि 2018 की घुटने की चोट उनके लिये बड़ा झटका थी लेकिन इसके अलावा उनका करियर सही तरह से आगे बढ़ा है।

उन्होंने कहा, ''मेरे लिये 2016 और 2017 वास्तव में अच्छे रहे। मैं अच्छी फार्म में था और अच्छा प्रदर्शन कर रहा था लेकिन 2018 में चैंपियन्स ट्राफी के दौरान घुटने की चोट बड़ा झटका थी।''

रमनदीप ने कहा, ''मुझे इससे उबरने में छह से सात महीने लगे और जैसे ही मैंने खेलना शुरू किया मेरा टखना चोटिल हो गया। लेकिन 2019 के मध्य से मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं और मेरा मानना है कि मैंने पुरानी फार्म हासिल कर ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!