लाइव न्यूज़ :

भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों का विश्व ओलंपिक क्वालीफायर्स में खराब प्रदर्शन

By भाषा | Updated: May 8, 2021 17:32 IST

Open in App

सोफिया (बुल्गारिया) आठ मई भारत के ग्रीको रोमन पहलवानों ने यहां विश्व ओलंपिक क्वालीफायर्स में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया और शनिवार को तोक्यो खेलों के लिए एक भी कोटा हासिल करने में सफल नहीं रहे।

भारत को सबसे ज्यादा उम्मीदें गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा) से थी लेकिन प्री-क्वार्टर फाइनल में वह अजरबैजान के यूरोपीय चैम्पियन 2020 राफिग हुसेयुनोव से महज 48 सेकेंड में हार गये।

हुसेयुनोव ने मुकाबले की शुरूआत में ही चार अंक बटोर लिये। गुरप्रीत फिर से तैयार हो पाते उससे पहले ही अजरबैजान के पहलवान ने उन्हें पटखनी देकर चार और अंक जुटा कर पहले पीरियड में ही मैच अपने नाम कर लिया।

पिछले महीने एशियाई क्वालीफायर में कांस्य पदक जीतने वाले गुरप्रीत को पहले दौर में ताजिकिस्तान के दलेर रेज जेड को वॉकओवर मिला था।

गुरप्रीत के साथ ही कोई भी भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान एक भी दौर का मुकाबला जीतने में सफल नहीं रहा।

सचिन राणा ने 60 किग्रा प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबले के लिए रिंग में नहीं उतरे तो वहीं आशु (67 किग्रा) ने बेलारूस के अलीकांद्रा लियावोनचेक से 3-8 से हार गये।

सुनील कुमार को 87 किग्रा के प्री-क्वार्टर फाइनल में रूस के दावित चाक्वातेड्जे ने 1-0 से हराया।

दीपांशु को स्पेन के जेसु गास्का ने 97 किग्रा के प्री-क्वार्टर फाइनल में 7-3 से हराया।

भारत के आठ पहलवानों (चार पुरूष और चार महिला) ने ओलंपिक टिकट हासिल किया है जिसमें सभी फ्री-स्टाइल वर्ग के है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!