लाइव न्यूज़ :

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने फिडे ग्रैंड स्विस लीग के लिए क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 17:59 IST

Open in App

चेन्नई, 13 अगस्त भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने 25 अक्टूबर से आठ नवंबर तक रीगा, लातविया में आयोजित होने वाली फिडे ग्रैंड स्विस लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

  नासिक के इस खिलाड़ी ने हाल ही में संपन्न शतरंज विश्व कप 2021 में शीर्ष आठ में पहुंचने के बाद फिडे ग्रां प्री 2022 के लिए भी क्वालीफाई किया है।

उनके पास प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स 2022 में अपना स्थान पक्का करने के लिए दो मौके हैं। कैंडिडेट्स 2022 में खिलाड़ी विश्व चैंपियन को चुनौती देने के लिए क्वालीफाई करेगा।

गुजराती हाल ही में सोची में विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। वह ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के बाद ऐसा करने वाले केवल दूसरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी है।

    उन्होंने मीडिया विज्ञप्ति में कहा,‘‘ मुझे विश्वास था कि मैं पिछले एक साल के अपने प्रदर्शन के दम पर ग्रैंड स्विस लीग के लिए क्वालीफाई कर लूंगा। बोर्ड के ऊपर क्लासिक शतरंज खेलना बहुत अच्छा अहसास था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत का प्रतिनिधित्व करना हमेशा गर्व का क्षण होता है और इस बार जब मैं क्वार्टर फाइनल में पहुंचा तो यह और भी खास था। मैं अपने ओवरऑल प्रदर्शन से खुश हूं और अगले टूर्नामेंट के लिए उत्साहित हूं। मेरा लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ शतरंज खेलना और कैंडिडेट्स 2022 के लिए क्वालीफाई करना है।’’

स्विस लीग में 114 खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व गुजराती के अलावा ग्रैंडमास्टर आनंद, ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा और ग्रैंडमास्टर  बी अधिबान करेंगे।

ग्रैंडमास्टर डी हरिका महिला स्विस लीग में भाग लेंगी। इसमें दुनिया की शीर्ष 50 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!