लाइव न्यूज़ :

भारतीय फुटबॉल टीम ने सभी खिलाड़ियों के जांच में नेगेटिव आने के बाद दोहा में अभ्यास शुरु किया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई विश्व कप 2022 और एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालीफिकेशन मैचों के लिए कतर पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम के सभी खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों ने कोविड-19 जांच में नेगेटिव आने के बाद अभ्यास शुरू कर दिया है।

कप्तान सुनील छेत्री की अगुवाई में टीम बुधवार को दोहा पहुंचने के बाद अभ्यास शिविर में भाग लेने से पहले आरटी-पीसीआर जांच के नतीजे आने तक अनिवार्य पृथकवास पर थी।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव कुशल दास ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ हां, सभी 28 खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ वहां पहुंचने के बाद की गयी जांच में नेगेटिव आये है।’’

छेत्री की वापसी से उत्साहित भारतीय टीम मेजबान कतर के खिलाफ तीन जून को अपने शुरुआती मैच से पहले यहां एक बायो-बबल (जैव-सुरक्षित) के अंदर अभ्यास शिविर में भाग लेगी। भारत को अन्य दो मैच बांग्लादेश (सात जून) और अफगानिस्तान (15 जून) के खिलाफ खेलने हैं।

कतर फुटबॉल संघ से अच्छे सहयोग के कारण भारतीय टीम को 10 दिनों के कड़े पृथकवास पर नहीं रहना पड़ा और टीम ने कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अभ्यास शुरू कर दिया।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने मुख्य कोच इगोर स्टिमक की देखरेख में खिलाड़ियों के अभ्यास की तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आगे की चुनौतियों के लिए तैयारी कर रहे है। कल रात दोहा, कतर में ब्लू टाइगर्स (भारतीय फुटबॉल टीम) ने अभ्यास किया। यह उनका पहला सत्र था।’’

कोविड-19 महामारी के कारण इन मैचों को दोहा में खेला जाएगा और इसे घरेलू तथा दूसरी टीम के मैदान पर मैचों के मूल प्रारूप में नहीं खेला जा रहा है।

भारतीय टीम ग्रुप ई में तीन अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो गयी है लेकिन 2023 एशियाई कप में जगह बनाने की संभावना अभी बची हुई है।

भारतीय टीम को दो मई से कोलकाता में अभ्यास शिविर में भाग लेना था लेकिन देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण उसे रद्द कर दिया गया था। टीम को दुबई में मैत्री मुकाबले खेलने थे लेकिन बाद में वे भी रद्द कर दिये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!