लाइव न्यूज़ :

भारतीय मिशन उप प्रमुख ने कहा, उद्घाटन समारोह के दौरान सिर्फ छह अधिकारियों को मौजूद रहने की स्वीकृति

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:05 IST

Open in App

तोक्यो, 21 जुलाई भारत के मिशन उप प्रमुख प्रेम कुमार वर्मा ने पीटीआई को बताया कि शुक्रवार को होने वाले ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल से सिर्फ छह अधिकारियों को हिस्सा लेने की स्वीकृति मिली है। उन्होंने साथ ही कहा कि जिन खिलाड़ियों को अगले दिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है उन्हें उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेने की हिदायत दी गई है।

खेलों में भारत के 127 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जबकि भारतीय दल में अधिकारियों, कोचों और अन्य सहयोगी स्टाफ सहित कुल 228 सदस्य शामिल हैं।

वर्मा ने यहां मिशन प्रमुखों की बैठक के बाद बताया, ‘‘समारोह में छह अधिकारियों (प्रत्येक देश से) को हिस्सा लेने की स्वीकृति दी जाएगी लेकिन खिलाड़ियों पर कोई सीमा लागू नहीं होगी। हालांकि जिन खिलाड़ियों की अगले दिन प्रतियोगिता है उन्हें हमने सलाह दी है कि वे समारोह में हिस्सा नहीं लें और अपने खेल पर ध्यान लगाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘समारोह के आधी रात तक चलने की उम्मीद है इसलिए यह बेहतर होगा कि वे अगले दिन होने वाली अपनी प्रतियोगिताओं के लिए आराम करें।’’

निशानेबाजों, मुक्केबाजों, तीरंदाजों के अलावा पुरुष और महिला हॉकी टीमों को उद्घाटन समारोह के अगले दिन प्रतिस्पर्धा पेश करनी है।

भारत ने उद्घाटन समारोह के लिए पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकोम को ध्वजवाहक बनाया है।

मैरीकोम को अगले दिन खेलों में हिस्सा नहीं लेना है लेकिन मनप्रीत अगले दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पूल ए मैच में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे।

वर्मा ने हाल में जापान के शहर पहुंचे खिलाड़ियों और अधिकारियों के संदर्भ में कहा, ‘‘जो लोग पृथकवास में हैं उन्हें भी हिस्सा लेने की स्वीकृति नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!