लाइव न्यूज़ :

भारतीय मिशन उप प्रमुख ने कहा, उद्घाटन समारोह के दौरान सिर्फ छह अधिकारियों को मौजूद रहने की स्वीकृति

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:08 IST

Open in App

तोक्यो, 21 जुलाई भारत के मिशन उप प्रमुख प्रेम कुमार वर्मा ने पीटीआई को बताया कि शुक्रवार को होने वाले ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल से सिर्फ छह अधिकारियों को हिस्सा लेने की स्वीकृति मिली है। उन्होंने साथ ही कहा कि जिन खिलाड़ियों को अगले दिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है उन्हें उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेने की हिदायत दी गई है।

खेलों में भारत के 120 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जबकि भारतीय दल में अधिकारियों, कोचों और अन्य सहयोगी स्टाफ सहित कुल 228 सदस्य शामिल हैं।

वर्मा ने यहां मिशन प्रमुखों की बैठक के बाद उन अधिकारियों के नाम का खुलासा नहीं किया जो इसमें शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया, ‘‘समारोह में छह अधिकारियों (प्रत्येक देश से) को हिस्सा लेने की स्वीकृति दी जाएगी लेकिन खिलाड़ियों पर कोई सीमा लागू नहीं होगी। हालांकि जिन खिलाड़ियों की अगले दिन प्रतियोगिता है उन्हें हमने सलाह दी है कि वे समारोह में हिस्सा नहीं लें और अपने खेल पर ध्यान लगाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘समारोह के आधी रात तक चलने की उम्मीद है इसलिए यह बेहतर होगा कि वे अगले दिन होने वाली अपनी प्रतियोगिताओं के लिए आराम करें।’’

दल प्रमुख बी पी बैश्य ने कहा कि इसमें हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की संख्या पर फैसला गुरूवार को किया जायेगा।

निशानेबाजों, मुक्केबाजों, तीरंदाजों के अलावा पुरुष और महिला हॉकी टीमों को उद्घाटन समारोह के अगले दिन प्रतिस्पर्धा पेश करनी है।

भारत ने उद्घाटन समारोह के लिए पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को ध्वजवाहक बनाया है।

मैरीकॉम को अगले दिन खेलों में हिस्सा नहीं लेना है लेकिन मनप्रीत अगले दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पूल ए मैच में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे।

वर्मा ने हाल में जापान के शहर पहुंचे खिलाड़ियों और अधिकारियों के संदर्भ में कहा, ‘‘जो लोग पृथकवास में हैं उन्हें भी हिस्सा लेने की स्वीकृति नहीं होगी।’’

बुधवार को मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कोविड-19 के खतरे के चलते ब्रिटेन के 30 से ज्यादा एथलीट उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। ब्रिटेन के ओलंपिक खेलों में 376 एथलीट शिरकत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!