लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक निशानेबाजी स्पर्धा से पहले भारतीय कोच अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:21 IST

Open in App

तोक्यो, 23 जुलाई भारतीय निशानेबाजी टीम की कोच दीपाली देशपांडे और रौनक पंडित ने यहां तोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजों के पहले बड़े मुकाबले की पूर्व संध्या पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी।

शनिवार को शुरू होने वाली निशानेबाजी स्पर्धाओं में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वलारिवान महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसका आयोजन असाका रेंज में होगा।

इसके बाद पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन और फाइनल में सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा चुनौती पेश करेंगे।

राइफल और पिस्टल दोनों के कोच को खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राइफल कोच दीपाली ने कहा, ‘‘ सभी लड़कियां (महिला खिलाड़ी) प्रतिस्पर्धा को लेकर उत्साहित हैं और आज की योजना के अनुसार उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। हम उनके कल के अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं।’’

पिस्टल कोच रौनक ने कहा, ‘‘ हाँ लड़कों (पुरुष खिलाड़ी) ने आज दल के अन्य सदस्यों के साथ एक घंटे के लिए अभ्यास किया। वे सभी तैयार हैं। हम सभी प्रतियोगिताओं के शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे है।

निशानेबाजी में भारत के रिकॉर्ड 15 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे जिसमें दो प्रतियोगिताओं का फाइनल शनिवार को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!