लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड ओपन में भारतीय चुनौती खत्म, साइना हारी तो चोटिल श्रीकांत मैच से हटे

By भाषा | Updated: January 14, 2021 18:23 IST

Open in App

बैंकॉक, 14 जनवरी भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल गुरुवार को महिला एकल के दूसरे दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफान से हारकर थाईलैंड ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।

भारत के अन्य खिलाड़ियों के लिये भी गुरुवार का दिन अच्छा नहीं रहा जिससे इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी।

साइना पहला गेम जीतने में सफल रही लेकिन इसके बाद वह लय बरकरार नहीं रख पायी और 68 मिनट तक चले मैच में 23-21, 14-21, 16-21 से हार गयी। यह विश्व में 12वीं रैंकिंग की बुसानन के हाथों साइना की लगातार चौथी हार है।

पुरुष एकल में विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को दायें पांव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आठवीं वरीयता प्राप्त मलेशियाई ली जी जिया को वाकओवर देना पड़ा।

इससे पहले पुरुष युगल में भारत के सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी इंडोनिशया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान से 19-21, 17-21 से हारकर बाहर हो गये।

भारत की निगाहें अब सात्विक और उनकी मिश्रित युगल जोड़ीदार अश्विनी पोनप्पा पर टिकी थी लेकिन उन्हें भी हांगकांग के चांग ताक चिंग और नग विंग यंग से 12-21, 17-21 से हार झेलनी पड़ी जिससे इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी।

साइना और बुसानन के बीच लंबी रैलियां देखने को मिली लेकिन थाई खिलाड़ी ने अच्छे शॉट लगाये जिनका उन्हें फायदा मिला। पहले गेम में साइना एक समय 6-5 से आगे चल रही थी लेकिन ब्रेक तक बुसानन 11-9 से बढ़त पर थी।

साइना ने हालोंकि इसके बाद वापसी की और 17-17 से स्कोर बराबर करने के बाद अपनी प्रतिद्वंद्वी को बराबरी की टक्कर दी। बुसानन का ढीला रिटर्न नेट पर उलझने के कारण साइना ने पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में साइना ने कुछ गलतियां की जिसका फायदा उठाकर बुसानन 11-6 से आगे हो गयी। इसके बाद भी उन्होंने अपनी बढ़त कायम रखी और भारतीय खिलाड़ी के शॉट बाहर मारने पर मैच बराबरी पर ला दिया।

बुसानन तीसरे और निर्णायक गेम में भी शुरू से हावी हो गयी। साइना ने वापसी की कोशिश भी की लेकिन ब्रेक तक थाई खिलाड़ी को 11-7 से अच्छी बढ़त हासिल थी। इसके बाद भी साइना जूझती रही और बुसानन 18-11 से आगे हो गयी। बुसानन को आखिर में छह मैच प्वाइंट मिले जिनमें से साइना केवल दो का ही बचाव कर पायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!