लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक से पहले अभ्यास के लिये शनिवार को इटली जाएंगे भारतीय मुक्केबाज

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून ओलंपिक में जगह बना चुके नौ मुक्केबाजों में से आठ मुक्केबाज अपने अभ्यास सहयोगियों के साथ शनिवार की सुबह इटली के लिये रवाना होंगे जहां वे 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये अभ्यास शिविर में भाग लेंगे।

छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकोम (51 किग्रा) ने खेल शुरू होने तक पुणे के सेना खेल संस्थान में ही अभ्यास करने का निर्णय किया है।

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पांच पुरुष मुक्केबाज - अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष चौधरी (75 किग्रा), और सतीश कुमार (+91 किग्रा) के साथ पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63 किग्रा) और स्ट्रैंड्जा मेमोरियल के रजत विजेता पूर्व दीपक कुमार (52 किग्रा) भी शिविर में हिस्सा लेंगे।

टीम 10 जुलाई तक असीसी में रहेगी जहां से स्वदेश लौटेगी और फिर ओलंपिक खेल शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले तोक्यो रवाना होगी।

मैरीकोम के अलावा जिन महिला मुक्केबाजों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है उनमें सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), और पूजा रानी (75 किग्रा) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!