लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक मुक्केबाजी स्थल दूर होने की वजह से खेल गांव में अभ्यास कर रहे हैं भारतीय मुक्केबाज

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:57 IST

Open in App

तोक्यो, 21 जुलाई ओलंपिक मुक्केबाजी स्थल के काफी दूर होने की वजह से भारतीय मुक्केबाजों ने खेल गांव में ही उपलब्ध सुविधाओं में अभ्यास करने का फैसला किया है ताकि थकान और कोविड-19 के जोखिम से बचा जा सके।

खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धायें यहां सुमिडा वार्ड के रयोगोकू कोकुगिकान एरीना में होंगी जो मुख्यत: एक सुमो कुश्ती स्थल है।

यह एरीना तोक्यो बे में स्थित खेल गांव से लगभग 20 किमी दूर है।

भारतीय मुक्केबाजी दल के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमने खेल गांव में ही अभ्यास करने का फैसला किया है। हम सोमवार को रयोगोकू कोकुगिकान एरीना में गये थे, लेकिन यह बहुत दूर है। बल्कि हम ही नहीं बल्कि कई अन्य टीमों को ऐसा ही लगा और हम सभी खेल गांव में ही अभ्यास कर रहे हैं। ’’

सूत्र ने कहा, ‘‘यहां बहुत गर्मी है इसलिये सिर्फ अभ्यास के लिये इतनी दूर यात्रा की करना ठीक नहीं लगा। साथ ही कोविड-19 का खतरा भी बना हुआ है। ’’

सूत्र ने कहा, ‘‘खेल गांव की अभ्यास की सुविधायें अच्छी हैं, इसमें कोई परेशानी नहीं है। ’’

देश के नौ मुक्केबाज इस बार ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। मुक्केबाजी की स्पर्धायें 24 जुलाई से शुरू होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!