लाइव न्यूज़ :

भारतीय मुक्केबाज विनोद तंवर कोविड पॉजिटिव, एशियाई चैंपियनशिप से हटे

By भाषा | Updated: May 22, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई दक्षिण एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता विनोद तंवर (49 किग्रा) को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद दुबई में एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय पुरुष मुक्केबाजी टीम से हटा लिया गया है।

पिछले महीने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौटने पर तंवर ब्रेक के दौरान अपने घर गए थे।

इस हफ्ते पटियाला में पृथकवास के दौरान परीक्षण में 23 साल के तंवर कोविड पॉजिटिव पाए गए जिसके कारण उन्होंने पहली बार इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका गंवा दिया।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने पीटीआई को बताया, ‘‘विनोद तंवर का नाम टीम से हटा दिया गया था क्योंकि वह कोविड- 19 के लिए पॉजिटिव पाया गया।’’

महसंघ ने बताया, ‘‘तंवर अपने घर में थे और टीम के बाकी सदस्यों के संपर्क में नहीं थे जो जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में थे। टीम प्रबंधन ने किसी वैकल्पिक खिलाड़ी को नहीं ले जाने का फैसला किया और भारत 2021 एएसबीसी एशियाई चैंपियनिशप के 49 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश नहीं करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!