लाइव न्यूज़ :

भारतीय बल्लेबाजी विश्वस्तरीय, सटीक गेंदबाजी करने की जरूरत : वुड

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:48 IST

Open in App

मैनचेस्टर, आठ सितंबर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने बुधवार को कहा कि भारत के पास विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं और गेंदबाजों को उनके सामने सटीक प्रदर्शन करना होगा।

वुड ने शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से पहले वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि उनके (भारत) पास विश्वस्तरीय बल्लेबाजी है। आप उनके पूरे बल्लेबाजी क्रम पर गौर करते हैं तो पाते हैं कि यह तो शानदार खिलाड़ी है, यह तो अच्छा खिलाड़ी है। रोहित शर्मा बेहतरीन बल्लेबाज है। उन्हें किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी करना मुश्किल होता है। ’’

भारत ने लार्ड्स में दूसरा और ओवल में चौथा टेस्ट मैच जीता और वह अभी श्रृंखला में 2-1 से आगे है। इंग्लैंड ने लीड्स में तीसरा टेस्ट मैच जीता था।

वुड ने कहा, ‘‘केएल राहुल से मैं वास्तव में प्रभावित हूं। वह शुरू में बहुत अच्छी तरह से गेंदों को छोड़ता है और क्रीज पर पांव जमाने के बाद उसने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों सलामी बल्लेबाज हमारे लिये दो बड़े विकेट हैं। ’’

अब तक 21 टेस्ट मैचों में 64 विकेट लेने वाले इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि इंग्लैंड विरोधी टीम के प्रत्येक बल्लेबाज के लिये रणनीति के साथ मैदान पर उतरता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद आपके सामने (चेतेश्वर) पुजारा और (विराट) कोहली होते हैं। मैंने किसी भी प्रारूप में जिन बल्लेबाजों को गेंदबाजी की उनमें कोहली को आउट करना सबसे मुश्किल रहा है। कहने का मतलब यह है कि उनके पास विश्वस्तरीय बल्लेबाजी है लेकिन यदि आप स्वयं पर विश्वास नहीं करते, यदि आपको भरोसा नहीं है कि आप उन्हें आउट नहीं कर सकते तो फिर खेलने का कोई मतलब नहीं बनता है। ’’

वुड ने कहा, ‘‘इसलिए हम एक टीम के रूप में स्वयं पर विश्वास करते हैं। हमारे पास प्रत्येक बल्लेबाज के लिये रणनीति होती है, कई बार यह कारगर साबित होती है और कई बार नहीं। लेकिन जब आपके सामने इतने अच्छे बल्लेबाज हों तो आपको हर समय सटीक गेंदबाजी करनी होगी अन्यथा वे आपको कड़ी सजा देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!