लाइव न्यूज़ :

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को यात्रा प्रतिबंध के कारण मलेशिया ओपन से हटना होगा

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण मलेशिया ने भारत से यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है जिससे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी इस महीने के आखिर में खेले जाने वाले मलेशिया ओपन में भाग नहीं ले पायेंगे।

इस टूर्नामेंट का आयोजन 25 से 30 मई तक होना है जो ओलंपिक क्वालीफिकेशन अंक अर्जित करने के लिए आखिरी टूर्नामेंटों में से एक है। मलेशिया ने भारत से यात्रा करने पर 28 अप्रैल को प्रतिबंध लगाया था।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ मलेशिया सरकार द्वारा भारत से यात्रा करने पर लगाये गये अस्थायी यात्रा प्रतिबंध के कारण भारतीय बैडमिंटन टीम को 25 से 30 मई तब आयोजित होने वाले मलेशिया ओपन में भाग नहीं ले सकेगी।’’

इस टूर्नामेंट में देश के शीर्ष एकल और युगल खिलाड़ियों में शामिल पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत, साई प्रणीत, सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी को भाग लेना था।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह टूर्नामेंट 15 जून को खत्म होने वाले ओलंपिक क्वालीफिकेशन के आखिरी टूर्नामेंटों में से एक है। ’’

विज्ञप्ति के मुताबिक खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय की मदद से मलेशिया के अधिकारियों से भारतीय टीम को मंजूरी देने की मांग की लेकिन कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण इसे खारिज कर दिया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘ भारत में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण मलेशियाई सरकार ने वहां के भारतीय उच्चायोग को बताया कि फिलहाल टीम को यात्रा की मंजूरी नहीं दी जा सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!