लाइव न्यूज़ :

किर्गीस्तान, कजाखस्तान में टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे भारतीय एथलीट, 21 जून को आईजीपी 4

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास और दुती चंद को तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के लिये एक और घरेलू टूर्नामेंट खेलने का मौका मिलेगा चूंकि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने बुधवार को घोषणा की कि वह 21 जून से पटियाला में इंडियन ग्रां प्री 4 की मेजबानी करेगा ।

इससे पहले हिमा दास और दुती चंद समेत 40 सदस्यीय टीम को किर्गीस्तान और कजाखस्तान में खेलने भेजने के एएफआई के प्रयास नाकाम रहे चूंकि उन देशों में पृथकवास के नियमों में बदलाव हो गया है ।

एएफआई ने कहा ,‘‘ एएफआई ने भारतीय एथलीटों को एक अतिरिक्त टूर्नामेंट देने का फैसला किया है क्योंकि वे बदले हुए पृथकवास नियमों के कारण बिशकेक (किर्गीस्तान) में टी कोल्पाकोवा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट और अलमाटी (कजाखस्तान) में कोसानोव स्मृति टूर्नामेंट नहीं खेल सकेंगे ।’’

हिमा और दुती ने अभी तक ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं किया है ।

आईजीपी 4 में 400 मीटर, 1500 मीटर, लंबी कूद, त्रिकूद, शॉटपुट, भालाफेंक, 400 मीटर बाधा दौड़, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, चक्काफेंक और महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!