इंडियन एरोज को आई लीग सत्र का पहला अंक मिला
By भाषा | Updated: January 24, 2021 20:41 IST2021-01-24T20:41:00+5:302021-01-24T20:41:00+5:30

इंडियन एरोज को आई लीग सत्र का पहला अंक मिला
कल्याणी, 24 जनवरी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की डेवलपमेंटल टीम इंडियन एरोज ने रविवार को यहां आईजोल एफसी से 1-1 से ड्रा खेलकर आई लीग सत्र का पहला अंक हासिल किया।
रिचर्ड कसाग्गा के 12वें मिनट में किये गये गोल से आईजोल एफसी ने बढ़त हासिल की।
लेकिन दूसरे हाफ के अतिरिक्त समय में सजाद हुसैन द्वारा (90+3)वें मिनट में किये गये गोल से इंडियन एरोज ने बराबरी हासिल की और वह इस तरह एक अंक जुटाने में सफल रहा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।