लाइव न्यूज़ :

इंडियन एरोज का लक्ष्य चेन्नई सिटी एफसी के खिलाफ अंक हासिल करने का

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:08 IST

Open in App

कल्याणी, 28 जनवरी इंडियन एरोज ने पिछले मैच में आई लीग सत्र का पहला अंक जुटाया था और अब शुक्रवार को यहां चेन्नई सिटी एफसी के खिलाफ होने वाले फुटबॉल मुकाबले में उसकी निगाहें एक और सकारात्मक नतीजा हासिल करने पर लगी होंगी।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की डेवलपमेंटल टीम ने रविवार को आईजोल एफसी के खिलाफ इंजुरी टाइम में बराबरी गोल दागकर चार मैचों में पहला अंक जुटाया था।

इससे एरोज के आत्मविश्वास में निश्चित रूप से बढ़ोतरी हुई होगी और अब वे पूर्व चैम्पियन चेन्नई सिटी के खिलाफ जीत हासिल करने की उम्मीद कर रहे होंगे जिसने अभी तक केवल एक जीत हासिल की है जबकि दो बार उसे हार मिली है।

एरोज के मुख्य कोच वेंकटेश शानमुगम ने अधिकारिक मैच पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारा जुझारूपन ही हमारी मजबूती है। टीम ने काफी प्रगति की है लेकिन अब भी सुधार की गुंजाइश है। हम मैच दर मैच सुधार कर रहे हैं। ’’

वहीं टीआरएयू एफसी से मिली 0-2 की हार से चेन्नई सिटी आई लीग तालिका में दसवें स्थान पर खिसक गयी और वह हार के सिलसिले को पीछे छोड़ने के लिये बेताब होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!