लाइव न्यूज़ :

भारतीय तीरंदाजी संघ को सरकार से मान्यता

By भाषा | Updated: November 25, 2020 21:31 IST

Open in App

कोलकाता, 25 नवंबर भारतीय तीरंदाजी संघ को बुधवार को आठ साल बाद सरकार से फिर मान्यता मिल गई । राष्ट्रीय खेल विकास संहिता के अनुरूप चुनाव नहीं कराने के कारण उसकी मान्यता रद्द की गई थी ।

एएआई के चुनाव इस साल जनवरी में हुए जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पैनल ने बहुमत हासिल किया ।

खेल मंत्रालय के उप सचिव एसपीएस तोमर ने एएआई अध्यक्ष और महासचिव को लिखे पत्र में कहा ,‘‘ यह स्पष्ट है कि सरकारी दिशा निर्देशों के पालन को लेकन मंत्रालय की चिंताओं का एएआई ने निवारण कर दिया है । इसके साथ ही एएआई की मान्यता बहाल करने का फैसला लिया गया है जो एक साल तक वैध रहेगी ।’’

मुंडा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे भारत की ओलंपिक तैयारी मजबूत होगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष होने के नाते मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि तीरंदाजी संघ को खेल मंत्रालय से मान्यता मिल गई है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ तोक्यो ओलंपिक निकट है और खेल मंत्रालय का यह कदम सराहनीय है ।इससे समूचे तीरंदाजी समुदाय का मनोबल बढेगा ।’’

महासंघ के महासचिव प्रमोद चंदूरकर ने कहा कि इससे तोक्यो ओलंपिक से पहले एएआई का मनोबल बढेगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अब हम स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं और अपने फैसले खुद ले सकते हैं । सरकार से वित्तीय मदद मिलेगी और प्रायोजक जुटाना आसान होगा । इससे तीरंदाजों का मनोबल भी बढेगा और वे ओलंपिक की तैयारियों पर फोकस कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!