लाइव न्यूज़ :

मिश्रित युगल में निराशा के बाद पटरी पर लौटना चाहेंगे भारतीय तीरंदाज

By भाषा | Updated: July 25, 2021 15:59 IST

Open in App

तोक्यो, 25 जुलाई भारतीय तीरंदाज सोमवार को यहां एलिमिनेशन दौर के लिये जब मैदान पर उतरेंगे तो वे तोक्यो ओलंपिक अभियान में निराशाजनक शुरूआत की भरपायी करना चाहेंगे।

प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरूणदीप रॉय की पुरूष टीम रैंकंग दौर में शीर्ष 30 से बाहर रही थी जिससे उन्हें नौवीं वरीयता मिली। टीम कजाखस्तान के खिलाफ शुरूआत करेगी।

ओलंपिक पदार्पण में जाधव तीनों भारतीयों में सबसे आगे 31वें स्थान पर रहे थे। दास 34वें और राय 37वें स्थान पर रहे।

जाधव और दीपिका कुमारी की जोड़ी मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में बाहर हो गयी थी।

भारतीय मुख्य कोच मिम बहादुर गुरूंग ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह (जाधव) शांत तीरंदाज है लेकिन अनुभव की कमी है। उम्मीद है मिश्रित टीम से उसे कुछ अंदाजा हो गया होगा।

अगर वे पहले दौर की बाधा पार कर लेते हैं तो पुरूष तिकड़ी शीर्ष वरीय कोरिया से भिड़ेगी जिन्हें बाई मिली है।

व्यक्तिगत एलिमिनेशन दौर गुरूवार से शुरू होगा जिसमें शीर्ष तीरंदाज दीपिका कुमारी भरपायी करना चाहेंगी।

दीपिका पहले दौर में भूटान की ध्वजवाहक कर्मा के सामने होंगी जो अपने देश से किसी भी खेल में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। पहली बाधा पार करने के बाद उनके कोरिया की एन सान से भिड़ने की उम्मीद है जो रैंकिंग राउंड में 25 साल का रिकार्ड तोड़कर शीर्ष पर रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!