लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक में भारतीय तीरंदाजों की झोली फिर खोली , दास प्री क्वार्टर फाइनल में हारे

By भाषा | Updated: July 31, 2021 10:18 IST

Open in App

तोक्यो, 31 जुलाई ओलंपिक की तीरंदाजी स्पर्धा में की झोली फिर खाली रही और तोक्यो में दीपिका कुमारी की बाद देश की आखिरी उम्मीद अतनु दास पुरूषों के व्यक्तिगत वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में जापान के ताकाहारू फुरूकावा से 4 . 6 से हार गए ।

दास पांचवें सेट में एक बार भी 10 स्कोर नहीं कर सके और आठ का स्कोर उन पर भारी पड़ा ।

दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी के क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद भारत की उम्मीदें दास पर ही टिकी थी । पिछले मैच में लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ओ जिन हयेक को हराने के बाद दास लंदन ओलंपिक रजत पदक विजेता और यहां टीम वर्ग का कांस्य जीत चुके जापानी तीरंदाज को नहीं हरा सके ।

दास ने हार के बाद कहा ,‘‘ ओलंपिक में हर मैच अलग होता है । हालात, मानसिक स्थिति और सब कुछ अलग होता है । मैं पिछले मैच से तुलना नहीं करना चाहता । मैने कोशिश की लेकिन मैं नाकाम रहा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ शायद मैने बहुत अधिक तनाव ले लिया था । खेल में इसका सामना करना पड़ता है । अगली बार और मेहनत करूंगा ।’’

रियो में 2016 ओलंपिक में दास कोरिया के पूर्व विश्व चैम्पियन ली सियुगयुन से 4 . 6 से ही हारे थे ।

एक समय 1 . 3 से पिछड़ने के बाद उन्होंने वापसी करके स्कोर 3 . 3 कर दिया । चौथे सेट में मुकाबला बराबरी का रहा लेकिन जापानी तीरंदाज ने पांचवें सेट में 28 . 27 से जीत दर्ज की । दास ने आखिरी दोनों तीर पर आठ स्कोर किया ।

दस से शुरूआत करने के बाद दास ने दबाव बनाया लेकिन जापानी खिलाड़ी ने बराबरी से उनका सामना करके दूसरा सेट जीता । चौथे सेट में दास ने दो बार 10 स्कोर किया और इस सेट के बाद स्कोर बराबर था ।

दास की पत्नी दीपिका क्वार्टर फाइनल में हार गई जबकि दीपिका और प्रवीण जाधव मिश्रित युगल में और दास, प्रवीण, तरूणदीप राय पुरूष टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में कोरियाई टीमों से ही हारकर बाहर हुए थे ।

दास ने कहा ,‘‘ हमें ओलंपिक में अच्छा खेलने के लिये उचित रणनीति की जरूरत है । हमने काफी कुछ सीखा है और यह तनाव पर काबू पाने की बात है । अब नजरें विश्व चैम्पियनशिप और विश्व फाइनल पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!