भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास ने शादी रचाई, देखें तस्वीरें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2020 21:27 IST2020-06-30T21:27:01+5:302020-06-30T21:27:01+5:30
दीपिका कुमारी साल 2008 में अतनु दास उनसे मिली थी और उनके स्वभाव ने उन्हें बेहद प्रभावित किया.

दीपिका कुमारी के पति अतनु दास पश्चिम बंगाल से है
शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। यह शादी झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी में हुई। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शरीक हुए। शादी के दौरान मास्क, सैनिटाइजर और सख्त सामाजिक सुरक्षा के उपाय देखे गए।
शादी के कार्ड में भी कोविड-19 महामारी से जुड़े सरकार के निर्देशों को पालन करने की गुजारिश की गयी थी। दीपिका ने कहा था, ‘‘ मेहमानों के आने पर मास्क, सैनिटाइजर दिए जाएंगे। हमने विस्तृत व्यवस्था की है, एक बड़ा बैंक्वेट हॉल बुक किया है ताकि सामाजिक दूरी का पालन ठीक से हो सके।’’ उन्होंन कहा, ‘‘हम किसी भी चीज को छुएंगे नहीं। हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना चाहते है।’’
Jharkhand: Indian archers Deepika Kumari and Atanu Das tied the knot in Ranchi today. Chief Minister Hemant Soren attended the wedding. pic.twitter.com/e1MODc3417
— ANI (@ANI) June 30, 2020
दीपिका ने कहा कि सिर्फ 60 निमंत्रण कार्ड छपे है और मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिये गये हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य घर पर ही रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने मेहमानों के लिए दो अलग-अलग समय तय किये हैं। पहले बैच के 50 लोग शाम 5.30 बजे से सात बजे तक आयेंगे और बाकी के 50 मेहमान इसके बाद आयेंगे। मेहमानों के वहां रहने तक परिवार के लोग घर में रहेंगे।’’ भा
भारतीय तीरंदाजी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। दीपिका को विश्व नंबर एक बनाने में मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दीपिका कुमारी और अतनु दास की सगाई 2018 में हुई थी।