लाइव न्यूज़ :

चीन ताइपै को हराकर भारतीय तीरंदाज मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: July 24, 2021 08:10 IST

Open in App

तोक्यो, 24 जुलाई भारत ने तोक्यो ओलंपिक की तीरंदाजी टीम स्पर्धा में शनिवार को शानदार शुरूआत की जब दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चीनी ताइपै को हराकर मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

पहला सेट एक अंक से गंवाने के बाद भारतीय टीम 1 . 3 से पिछड़ रही थी और उसे हर हालत में तीसरा सेट जीतना था । पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साथ खेल रहे जाधव और दीपिका ने कोई गलती नहीं की । उन्होंने दो बार परफेक्ट 10 स्कोर करके लिन चिया एन और तांग चिन चुन के खिलाफ यह मुकाबला 5 . 3 से जीता ।

अब उनका सामना दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा । मिश्रित युगल तीरंदाजी स्पर्धा पहली बार ओलंपिक में खेली जा रही है ।

जीत के बाद दीपिका ने कहा ,‘‘ हमें हर हालत में तीरंदाजी में ओलंपिक पदक जीतना है और हम उसी के लिये प्रयास कर रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें आत्मविश्वास की जरूरत है । अनुभव और मेहनत का तालमेल जरूरी है । यह सोचकर खेल रहे हैं कि यह हमारा आखिरी ओलंपिक है , यह आखिरी मौका है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अपनी ओर से पूरी कोशिश की। अगले मुकाबले में और मेहनत करेंगे । हम पदक जीतने ही आये हैं ।’’

पुरूषों के रैंकिंग दौर में शुक्रवार को खराब स्कोर के बाद भारत ने दीपिका के साथ उनके पति अतनु दास की बजाय जाधव को मिश्रित युगल में उतारने का फैसला किया । एक महीना पहले ही दास और दीपिका ने पेरिस विश्व कप में मिश्रित युगल में स्वर्ण जीता था ।

दीपिका ने कहा ,‘‘ मैं अतनु के साथ खेलना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हूं । हालात चाहे जो भी हो, मुझे अच्छा प्रदर्शन करना है । मैं दुखी हूं कि मिश्रित युगल में वह मेरे साथ नहीं है लेकिन हमें अच्छा प्रदर्शन करना है ।’’

पहले सेट में भारतीय जोड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और दो बार 8 के स्कोर से उन्होंने पहला सेट 35 . 36 से गंवा दिया । दूसरे सेट में वापसी करते हुए उन्होंने स्कोर 38 . 38 किया । तीसरे सेट में जाधव फॉर्म में लौटे और 40 में से 40 स्कोर करके भारत ने बराबरी की । निर्णायक सेट में दो दो निशानों के बाद स्कोर 17 . 19 था । आखिरी दो निशानों पर चीनी ताइपै की जोड़ी ने 8 और 9 स्कोर किया जबकि दीपिका और जाधव दोनों ने परफेक्ट 10 स्कोर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!