लाइव न्यूज़ :

भारतीय तीरंदाज तालुकदार कोविड से संक्रमित, आईसीयू में भर्ती

By भाषा | Updated: May 3, 2021 21:58 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन मई पूर्व ओलंपयिन और विश्व कप के स्वर्ण पदक विजेता जयंत तालुकदार को कोविड—19 से संक्रमित होने और आक्सीजन स्तर में कमी आने के बाद गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। उनके पिता रंजन तालुकदार ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘उसके ऑक्सीजन का स्तर 92 तक गिरना शुरू हो गया और इसलिए कल उसे आईसीयू में भेज दिया गया। ऑक्सीजन मिलने के बाद वह अच्छा महसूस कर रहा है लेकिन इसको हटाने के बाद ऑक्सीजन का स्तर फिर से गिर जाता है। ’’

तालुकदार के पिता ने बताया कि इस तीरंदाज को 27 अप्रैल को कालापहाड़ कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टाटा तीरंदाजी अकादमी से जुड़ा यह 35 वर्षीय खिलाड़ी ओलंपिक के लिये भारतीय टीम में जगह नहीं बनाने के कारण लगभग एक महीने पहले अपने गृहनगर चला गया था और माना जा रहा है कि वह अपनी चिकित्सक पत्नी के कारण संक्रमित हुए।

उनके पिता ने कहा, ‘‘उसकी पत्नी पहले संक्रमित हुई लेकिन अब वह बीमारी से उबर गयी हैं। संभवत: उनसे ही जयंत तक संक्रमण पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!