लाइव न्यूज़ :

समय पाबंदी के कारण केवल 20 मिनट ही अभ्यास कर पायी भारतीय 10 मीटर एयर राइफल टीम

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई तोक्यो ओलंपिक शुरू होने से केवल दो दिन पहले भारत के 10 मीटर एयर राइफल के निशानेबाजों को विभिन्न टीमों के लिये तय किये गये समय के कारण असाका शूटिंग रेंज पर केवल 20 मिनट तक अभ्यास करने का मौका मिला।

भारत के अन्य निशानेबाजों ने जहां दो घंटे से अधिक समय तक अभ्यास किया वहीं अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वलारिवान सहित राइफल निशानेबाजों को आधे घंटे से भी कम समय अभ्यास के लिये मिला। अपूर्वी और इलावेनिल को 24 जुलाई को प्रतियोगिता में भाग लेना है।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने बुधवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सभी प्रतिभागी देशों के निशानेबाज एक ही स्थान पर अभ्यास कर रहे हैं और इसलिए प्रत्येक टीम के लिये समय निर्धारित किया गया है। इसलिए ऐसा हुआ।’’

उनहोंने कहा, ‘‘आज सुबह का अभ्यास सत्र दो से ढाई घंटे तक चला लेकिन 10 मीटर एयर राइफल टीम को 20-30 मिनट का ही समय मिला। ’’

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाएं शनिवार को जबकि इस वर्ग में पुरुषों की स्पर्धाएं अगले दिन शुरू होंगी।

पुरुषों की 10 मीटर राइफल स्पर्धा में दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पता चला है कि जिन आठ भारतीय निशानेबाजों की पहले दो दिन स्पर्धाएं हैं वे शुक्रवार को खेलों के उदघाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे। इनमें अपूर्वी और इलावेनिल के अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल के निशानेबाज सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा की पहले दिन स्पर्धाएं हैं।

मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल, दीपक और दिव्यांश दूसरे दिन निशाना साधेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!