लाइव न्यूज़ :

भारत जीतेगा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल : आस्ट्रेलियाई कप्तान पेन

By भाषा | Updated: June 15, 2021 11:34 IST

Open in App

मेलबर्न, 15 जून आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन को यकीन है कि पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत विजयी होगा ।

दुनिया की शीर्ष दो टेस्ट टीमें 18 जून से साउथम्पटन में फाइनल खेलेंगी ।

पेन ने ब्रिसबेन में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मेरा अनुमान है कि भारत आसानी से जीत जायेगा बशर्ते वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें ।’’

पेन ने न्यूजीलैंड और भारत दोनों के खिलाफ आस्ट्रेलिया की कप्तानी की है । उन्होंने 2019 में न्यूजीलैंड को 3 . 0 से हराया जबकि 2020 में भारत के हाथों 1 . 2 से पराजय का सामना किया ।

न्यूजीलैंड ने फाइनल से पहले इंग्लैंड को टेस्ट श्रृंखला में 1 . 0 से हराया है लेकिन पेन का कहना है कि प्रमुख खिलाड़ियों के बिना उतरी इंग्लैंड टीम पर मिली जीत मायने नहीं रखती ।

इंग्लैंड टीम में बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स , मोइन अली, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर और विकेटकीपर बेन फोक्स नहीं थे ।

पेन ने कहा ,‘‘ न्यूजीलैंड की टीम अच्छी है लेकिन इंग्लैंड की यह सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं थी । एशेज में हमें उनकी सर्वश्रेष्ठ टीम देखने को मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!