लाइव न्यूज़ :

भारत फीफा’ई नेशन्स सीरीज 2022 में करेगा प्रतिस्पर्धा

By भाषा | Updated: October 28, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर भारत फीफा की प्रमुख प्रतिस्पर्धी गेमिंग श्रृंखला (कम्प्यूटर आधारित) फीफा’ई नेशन्स सीरीज 2022 (एफईएनएस22) का हिस्सा होगा।

भारत इसमें शामिल 60 देशों में रैंकिंग में 23वें पायदान पर काबिज है और टीम एशिया एवं ओशियाना क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करेगी।

भारत अपने अभियान को वहीं से शुरू करना चाहेगा जहां उसने पिछले सत्र में छोड़ा था। पिछले सत्र में  टीम काफी कम अंतर से प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने से चूक गयी थी।

भारत टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग चरण में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

टूर्नामेंट का क्वालीफाइंग चरण इस साल दिसंबर से अगले साल अप्रैल तक चलेगा। इसके प्लेऑफ मुकाबले जून 2022 और फीफा’ई नेशन्स कप का फाइनल जुलाई 2022 में होने की संभावना है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) फीफा’ई 2022 सत्र में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के चयन के लिए राष्ट्रीय क्वालीफाइंग प्रतियोगिता एआईएफएफ ई-फुटबॉल चैलेंज के दूसरे सत्र की मेजबानी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!