India vs SA Under-21 Team: गोल की बरसात, 3 मैच और 20 गोल, जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा
By सतीश कुमार सिंह | Published: February 21, 2023 01:12 PM2023-02-21T13:12:21+5:302023-02-21T13:13:20+5:30
India vs SA Under-21 Team: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दौरे के अपने अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका की अंडर-21 टीम के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज की।
India vs SA Under-21 Team: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। तीन मैचों में दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह से हराया। पहले मैच में 8-1 से जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में 8-0 से बड़ी जीत दर्ज की और तीसरे मैच में 4-3 से हराया।
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दौरे के अपने अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका की अंडर-21 टीम के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज की। अंडर-21 दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ अपने सभी मैच जीतने के बाद भारत अब मेजबान देश की ‘ए’ टीम से दो मैच खेलने की तैयारी कर रहा है।
नियमित समय में दोनों टीम गोल करने में नाकाम रही जिसके कारण शूट आउट का सहारा लिया गया जिसमें भारतीय टीम ने 4-3 से बाजी मारी। दक्षिण अफ्रीका दौरा महत्वपूर्ण अंडर-21 एशिया कप के लिए टीम की तैयारियों का हिस्सा है, जो आगामी एफआईएच महिला हॉकी जूनियर विश्व कप का क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट है।
भारतीय टीम 24 और 25 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ दो मैच खेलेगी जहां मेहमान टीम का लक्ष्य जीत की लय को बरकरार रखना होगा। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दौरे के दूसरे मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका पर 8-0 से बड़ी जीत दर्ज की थी।
भारत ने अपना अभियान 8-1 की शानदार जीत से किया था। दक्षिण अफ्रीका का दौरा टीम की अंडर-21 एशिया कप की तैयारियों का हिस्सा है जो आगामी एफआईएच महिला हॉकी जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट है। सामना दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ टीम से होगा।