लाइव न्यूज़ :

भारत अंडर-16 टीम ने मैत्री मैच में यूएई को हराया

By भाषा | Updated: January 25, 2021 15:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी स्थानापन्न खिलाड़ी सुहेल अहमद भट के 79वें मिनट में किये गये गोल की मदद से भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम ने दुबई में मेजबान देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 1-0 से हराया।

रविवार की रात खेले गये इस मैच में सुहैल दूसरे हॉफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे और उन्होंने ताइसेन सिंह के क्रास पर यह महत्वपूर्ण गोल किया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल है।

इस युवा फारवर्ड ने कहा, ‘‘मैं अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल करके बहुत खुश हूं। मैं इस गोल को अपने साथियों को समर्पित करना चाहूंगा। यह जीत हमें टीम प्रयास से मिली। ’’

यूएई ने हालांकि शुरू से दबाव बनाये रखा लेकिन भारतीय रक्षकों ने उनके प्रयासों को नाकाम करने में कसर नहीं छोड़ी।

हिमांशु जांगड़ा की जगह 55वें मिनट में मैदान पर उतरे सुहैल पांच मिनट बाद ही गोल करने की स्थिति में थे लेकिन उनका शॉट करीब से बाहर चला गया। इसके तीन मिनट बाद इबिनदास का शॉट भी लक्ष्य से चूक गया था।

भारतीय टीम के कोच बिबियानो फर्नाडिस ने कहा कि पहले मैच में करीबी अंतर से हार के बाद उनके खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं लड़कों के प्रदर्शन से खुश हूं। हम पहले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन आज हमने अच्छा खेल दिखाया और अनुकूल परिणाम हासिल किया। इस जीत से लड़कों का मनोबल बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!