लाइव न्यूज़ :

भारत जूनियर विश्व निशानेबाजी में 30 पदक लेकर शीर्ष पर रहा

By भाषा | Updated: October 9, 2021 12:26 IST

Open in App

लीमा, नौ अक्टूबर भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाला, आदर्श सिंह और विजयवीर सिद्धू ने विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप के आखिरी दिन पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

भारत इस चैंपियनशिप में सर्वाधिक 30 पदक लेकर शीर्ष पर रहा।

भारतीय तिकड़ी ने शुक्रवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में जर्मनी के फैबियन ओट्टो, फेलिक्स लुका होलफोथ और टोबियास गसोल को हराया।

भारत की मान्वी सोनी (105) ने महिलाओं की जूनियर डबल ट्रैप में स्वर्ण पदक जीता। वह हमवतन येशाया हफीज कांट्रैक्टर (90) और हिताशा (76) से आगे रही। इस स्पर्धा में केवल भारतीय निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था।

पुरुषों के डबल ट्रैप में विनय प्रताप सिंह चंद्रावत ने 120 का स्कोर करके सोने का तमगा हासिल किया। सहजप्रीत सिंह (114) ने रजत और मयंक शौकीन (111) ने कांस्य पदक जीता।

आयुषी पोद्दार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 17 अंक बनाये। जर्मनी के मैक्स ब्राउन और अन्ना जेनसन (31) ने स्वर्ण पदक जीता।

आयुषी और ऐश्वर्य ने क्वालीफिकेशन दौर में 590 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड की बराबरी की थी। निश्चल और सरताज सिंह की एक अन्य भारतीय जोड़ी क्वालीफिकेशन में 574 अंक बनाकर आठवें स्थान पर रही।

रिदम सांगवान और विजयवीर सिद्धू ने इससे पहले 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।

सांगवान और सिद्धू ने थाईलैंड के कान्याकोर्न हिरुनफोम और श्वाकोन त्रिनिफाकरोन को 9-1 से हराया। तेजस्विनी और अनीश ने थाइलैंड के ही चाविसा पादुका और राम खामहेंग को 10-8 से पराजित करके इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।

जूनियर महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में प्रसिद्धि महंत, निश्चल और आयुषी पोद्दार ने रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में अमेरिका की एलिजाबेथ मैकगिन, लॉरेन जॉन और कैरोलिन टकर से 43-47 से हार झेलनी पड़ी।

भारत 13 स्वर्ण, 11 रजत और छह कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। अमेरिका छह स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!