लाइव न्यूज़ :

लड़कियों की एशिया अंडर 18 रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा भारत

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:04 IST

Open in App

मुंबई, 14 सितंबर भारत की जूनियर लड़कियों की रग्बी टीम एशिया अंडर-18 सेवन्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को उज्बेकिस्तान रवाना हो गईं जहां ताशकंद में 18 और 19 सितंबर को यह प्रतियोगिता खेली जानी है।

टीम में 14 खिलाड़ियों के अलावा कोच, फिजियो और मैनेजर सहित पांच अधिकारी शामिल हैं।

एशिया के कुल पांच देश टूर्नामेंट में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे जिसमें भारत के अलावा कजाखस्तान, किर्गिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और मेजबान उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

पिछली सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप, राष्ट्रीय स्कूल खेल रग्बी चैंपियनशिप और फिटनेस तथा कौशल परीक्षण के नतीजों के आधार पर 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 52 लड़कियों को छांटा गया था जिसमें से 14 सदस्यीय टीम चुनी गई।

लड़कियों के समूह ने राष्ट्रीय ट्रेनिंग और चयन शिविर में हिस्सा लिया जिसका आयोजन भुवनेश्वर में केआईआईटी विश्व विद्यालय परिसर में 14 अगस्त से 13 सितंबर के बीच किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!