लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ग्रासकोर्ट पर डेनमार्क की मेजबानी करेगा भारत

By भाषा | Updated: December 19, 2021 19:16 IST

Open in App

(अमनप्रीत सिंह)

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर भारत अगले साल चार-पांच मार्च को डेविस कप विश्व ग्रुप एक मुकाबले के लिये दिल्ली जिमखाना क्लब के ग्रासकोर्ट पर ‘जैविक रूप से सुरक्षित’ माहौल में डेनमार्क की मेजबानी करेगा। एआईटीए (अखिल भारतीय टेनिस संघ) के सूत्रों ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

भारतीय टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों से सलाह मश्विरा करने के बाद ग्रासकोर्ट पर मैच कराने का फैसला किया जहां डेनमार्क के खिलाड़ी सहजता से नहीं खेल पायेंगे।

इसकी जानकारी रखने वाले एआईटीए के सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘घरेलू मुकाबले का मतलब है कि आप ऐसा कोर्ट बना सकते हो जो आपके खिलाड़ियों के मुफीद हो। खिलाड़ियों और प्रबंधन को लगा कि भारतीय टीम डेनमार्क के खिलाड़ियों के खिलाफ ग्रासकोर्ट पर मजबूत होगी क्योंकि वे धीमे हार्डकोर्ट और क्ले कोर्ट पर खेलने के ज्यादा आदी हैं। ’’

सूत्र ने कहा, ‘‘डीएलटीए पर कोई ग्रासकोर्ट नहीं बचा है इसलिये मैच दिल्ली जिमखाना क्लब में कराये जायेंगे। ’’

अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ इस मुकाबले को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कराना चाहती है इसलिये खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये ‘बबल’ बनाया जायेगा।

सूत्र ने कहा कि प्रशंसकों को भी मैच देखने की अनुमति दी जायेगी लेकिन वे खिलाड़ियों के करीब नहीं जा सकेंगे।

हालांकि मीडिया को खिलाड़ियों से बात करने की अनुमति दी जायेगी।

भारत को तीन साल के बाद घरेलू मुकाबला मिला है और दिल्ली पांच से ज्यादा वर्षों के बाद डेविस कप मैचों की मेजबानी करेगा।

पिछली बार दिल्ली ने डेविस कप मैचों की मेजबानी सितंबर 2016 में की थी जब राफेल नडाल की अगुआई वाली स्पेन ने भारत को 5-0 से रौंद दिया था।

भारत और डेनमार्क के बीच सितंबर 1984 के बाद यह पहला मुकाबला होगा जिसमें भारत ने 3-2 से जीत हासिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!