लाइव न्यूज़ :

भारत को पता लगाना चाहिए कि इतने खिलाड़ी क्यों चोटिल हुए : गिलक्रिस्ट

By भाषा | Updated: January 15, 2021 19:15 IST

Open in App

ब्रिसबेन, 15 जनवरी आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीयों के जज्बे पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है लेकिन उसे इतने अधिक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारणों का पता लगाना चाहिए जिससे चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान उसे परेशानी में डाला।

भारत के कई खिलाड़ी इस दौरे में चोटिल हुए और आलम यह था कि शुक्रवार से शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच के लिये फिट एकादश उतारना मुश्किल हो गया था।

गिलक्रिस्ट ने फॉक्सस्पोर्ट्स से कहा, ‘‘उन्हें इस दौरे में जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा वह उल्लेखनीय है। उन्हें यह पता करना चाहिए कि इतने अधिक खिलाड़ी चोटिल क्यों हुए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें आस्ट्रेलियाई तेज आक्रमण के कारण चोटें नहीं लगी बल्कि मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याओं से जूझना पड़ा। उन्हें यह पता करना होगा कि ऐसा क्यों हुआ और ये उनके नियंत्रण में थी या नहीं। ’’

भारतीय टीम को शुक्रवार को एक और झटका लगा जब तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा।

कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारत ने अभी तक श्रृंखला 1-1 से बराबर रखी है।

गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘‘लेकिन आप उनके जज्बे और कभी हार नहीं मानने की अदम्य इच्छाशक्ति पर सवाल नहीं उठा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!