लाइव न्यूज़ :

भारत ने तोक्यो के लिये महिला हॉकी टीम चुनी, आठ खिलाड़ी करेंगी ओलंपिक पदार्पण

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:07 IST

Open in App

बेंगलुरू, 17 जून भारत ने 23 जुलाई से आठ अगस्त तक चलने वाले तोक्यो खेलों के लिये 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम चुनी जिसमें आठ खिलाड़ी ओलंपिक पदार्पण करेंगी जबकि इतनी ही अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और आठ खिलाड़ी 2016 रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल हालांकि ओलंपिक से पहले टीम की अगुआई कर रहीं थी लेकिन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अभी तोक्यो जाने वाली टीम की कप्तान नहीं चुनी है।

हालांकि इसकी जानकारी रखने वाले अधिकारियों के अनुसार रानी के तोक्यो में टीम की कप्तानी संभालने की उम्मीद है लेकिन अभी पुष्टि का इंतजार है।

ओलंपिक में पदार्पण करने वाली आठ खिलाड़ी ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर, उदिता, निशा, नेहा, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी और सलीमा टेटे हैं। लालरेमसियामी टीम में जगह बनाने वाली मिजोरम की पहली खिलाड़ी हैं।

टेटे ने ब्यूनर्स आयर्स में हुए 2018 युवा ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम की अगुआई की थी जिसने रजत पदक जीता था।

पिछले ओलंपिक में टीम का हिस्सा रही आठ अनुभवी खिलाड़ियों में कप्तान रानी के अलावा गोलकीपर सविता, दीप ग्रेस एक्का, सुशीला चानू पुखराम्बाम, मोनिका, निक्की प्रधान, नवजोत कौर और वंदना कटारिया शामिल हैं।

इन आठ खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 1492 मैचों का अनुभव है।

टीम में महज एक गोलकीपर सविता, चार डिफेंडर, छह मिडफील्डर और पांच फारवर्ड हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम तीसरी बार ओलंपिक खेलों में शिरकत करेगी और यह लगातार दूसरी बार है। टीम ने 1980 और 2016 में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था।

रियो ओलंपिक 2016 के बाद से महिला टीम का प्रदर्शन लगातार अच्छा ही होता गया जिसने इसी वर्ष एशियाई चैम्पियंस ट्राफी, 2017 एशिया कप और 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता।

टीम ने पहली बार 2018 महिला विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया।

भारतीय महिला हाकी टीम के मुख्य कोच सोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘इस टीम ने पिछले कुछ वर्षों में काफी कड़ी मेहनत की है और लगातार प्रगति की है। टीम में अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण है जो शानदार है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम तोक्यो में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों से भिड़ने को तैयार हैं। इस टीम में काफी संभावनायें और जज्बा है जिससे हमें उम्मीद है कि हम अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे पायेंगे। ’’

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निगोम्बाम ने चुनी हुई खिलाड़ियों को सफलता की कामना की और तोक्यो में उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जतायी।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में, ओलंपिक के इस चरण तक महिला टीम ने मौजूदा फार्म हासिल करने के लिये काफी कड़ी मेहनत की है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह टीम किसी भी प्रतिद्वंद्वी को कड़ी चुनौती देगी। मैं उनकी तैयारियों और उनके प्रदर्शन के लिये सभी को शुभकामनायें देता हूं। ’’

भारतीय महिला टीम ने 36 साल के लंबे अरसे बाद 2016 रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर इतिहास रचा था।

इस समय टीम यहां भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में तैयारियों में जुटी है।

टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर : सविता

डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, उदिता

मिडफील्डर : निशा, नेहा, सुशीला चानू पुखराम्बाम, मोनिका, नवजोत कौर, सलीमा टेटे

फारवर्ड : रानी, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!