लाइव न्यूज़ :

टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने रचा इतिहास, 5 गोल्ड सहित 19 पदक पर कब्जा, यहां देखें पदक विजेताओं की पूरी सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 5, 2021 13:09 IST

Tokyo Paralympics: कृष्णा नागर ने यहां बैडमिंटन में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया जबकि उनसे पहले सुहास यथिराज ने रजत पदक हासिल किया जिससे भारतीय दल के लिये तोक्यो पैरालंपिक में दिन ‘सुपर संडे’ साबित हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकृष्णा नागर ने हांगकांग के चू मैन काई को पुरुषों की एकल एसएच6 क्लास के तीन गेम तक चले रोमांचक फाइनल में शिकस्त दी। जयपुर के 22 साल के कृष्णा नागर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 21-17 16-21 21-17 से हराया।बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने की सूची में हमवतन प्रमोद भगत के साथ शामिल हो गये।

Tokyo Paralympics: भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रचा दिया। पदकों की संख्या 19 तक पहुंच गई। अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने 5 स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य जीता। शीर्ष 25 में स्थान हासिल किया।

भारत ने पिछले रियो चरण में केवल चार पदक जीते थे। भारत ने 1972 में पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा लिया था, उसके बाद से पिछले चरण तक भारत की झोली में कुल मिलाकर 12 ही पदक थे। कृष्णा नागर ने हांगकांग के खिलाड़ी को फाइनल में हराकर टोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

इससे पहले मौजूदा विश्व चैम्पियन प्रमोद भगत ने फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को हराकर पुरुष एकल एसएल3 वर्ग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था। 1972 से 2016 में अपने पहले पैरालंपिक से, भारत ने 12 पदक जीते थे। भावनाबेन पटेल पैरालंपिक में टेबल टेनिस पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

निशानेबाज अवनि लेखरा पैरालंपिक के समापन समारोह के दौरान भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। इस 19 साल की निशानेबाज ने शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच1 कांस्य पदक जीतने से पहले सोमवार को महिलाओं की आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। अवनी पैरालंपिक या ओलंपिक इतिहास में पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता बनने के बाद पैरालिंपिक समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी।

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के पदक विजेताओं की पूरी सूची

अवनि लेखरा - गोल्ड - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1

प्रमोद भगत - गोल्ड - पुरुष एकल SL3 बैडमिंटन

कृष्णा नगर - गोल्ड - पुरुष एकल SH6 बैडमिंटन

सुमित अंतिल - गोल्ड - पुरुषों की भाला फेंक F64

मनीष नरवाल - गोल्ड - मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1

भावनाबेन पटेल - रजत - महिला एकल कक्षा 4 टेबल टेनिस

सिंहराज - रजत - मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1

योगेश कथुनिया - रजत - पुरुषों की डिस्कस F56

निषाद कुमार - रजत - पुरुषों की ऊंची कूद T47

मरियप्पन थंगावेलु - रजत - पुरुषों की ऊंची कूद T63

प्रवीण कुमार - रजत - पुरुषों की ऊंची कूद T64

देवेंद्र झाझरिया - रजत - पुरुषों की भाला F46

सुहास यतिराज - रजत - पुरुष एकल बैडमिंटन SL4

अवनि लेखारा - कांस्य - महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 स्थिति SH1

हरविंदर सिंह - कांस्य - पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी

शरद कुमार- कांस्य - पुरुषों की ऊंची कूद T63

सुंदर सिंह गुर्जर - कांस्य- पुरुषों की भाला फेंक F46

मनोज सरकार - कांस्य - पुरुष एकल बैडमिंटन SL3

सिंहराज - कांस्य - पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के पदक

एथलेटिक्स - 8

शूटिंग - 5

बैडमिंटन - 4

तीरंदाजी - 1

टेबल टेनिस - 1

टॅग्स :Tokyo Paralympicsहरियाणानॉएडाजापाननरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!